बीमार बेटी को हाथ ठेले पर लेकर मां पहुंची झांसी जिलाधिकारी कार्यालय
झांसी बुन्देलखंड के झांसी में एक महिला अपनी बीमार बेटी को हाथ ठेले पर लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। जहां उसने शिकायत करते हुए पुलिस पर संतोषजनक कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। साथ ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। पीड़ितों ने शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। वहीं शिकायत सुनकर सिटी मजिस्ट्रेट ने लिखित शिकायत न मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ दिया। लगभग एक घंटे तक पीड़ित को न्याय न मिलने को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला तो वह वापस लौट गये। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन समेत अन्य कांग्रेेसी भी महिला को न्याय दिलाने झांसी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।
झांसी जिलाधिकारी कार्यालय में खड़े इस हाथ ठेले में लेटी यह लड़की नवाबाद थाना क्षेत्र की रहने बताई जा रही है। लड.की के साथ उसकी मां और रिश्तेदार है। लड़की का नहा है कि जावेद नाम का लड़का उसे जबरन उठाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद बस में कर लिया। इसके साथ ही उसका दुष्कर्म भी किया। कसे बाद उसे दर-दर भटकने के लिए छोड़ दिया। आज आलम यह है कि वह चल भी नहीं पाती है। इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की तो पुलिस ने आरोपी से रुपए लेकर उसे ही थाने में बैठा लिया था। परेशान होकर आज वह जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय मांगने आई है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि उन्होंनी पीड़ित से मुलाकात कर उनसे लिखित शिकायत मांगी है। लिखित शिकायत मिलने के बाद उचित कार्यवाही की जायेगी।