बी.एस.एन.एल. कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
भोपाल। नेशनल फेडरेशन ऑफ टेलीकॉम एम्प्लाईज यूनियन द्वारा मंगलवार को शाम 5:00 बजे, महाप्रबंधक कार्यालय बी.एस.एन.एल. टी.टी. नगर के समक्ष, अपनी लंबित मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रमुख मांगें यूनियन को नियमित बैठकें ना देना, ग्रामीण से आने वाले एवं जाने वालों के ट्रांसफर आदेश जारी नहीं करना, विभागीय ट्रांसफर नीति को अनदेखा करना, रिटायर्ड कर्मियों के मेडिकल प्रकरण, लोकल स्वेच्छा स्थानांतरण में अड़ियल रवैया, परिमंडल कार्यालय के आदेशों की अनदेखी करना आदि समस्यायें लंबित हैं। कर्मचारी नेता हबीब खान, के.एस. ठाकुर, महेन्द्र यादव, रेवत सहारे, रफीक खान, प्रकाश रामचंदानी, एन.आर. रामनानी, इकबाबल खान, सतीश कुमार जैन, संतोष किशोरे, अशोक वर्मा, राजू यादव ने सभा को सम्बोधित किया। माँगे नहीं मानी गई तो पुन: प्रदर्शन किया जायेगा।