बेटी को वेडिंग श्यूज़ पर लिखा मिला मां का आखिरी मैसेज

लंदन । ब्रिटेन के लेसेस्टरशायर में एक युवती को अपनी मां का आखिरी मैसेज अपने वेडिंग श्यूज़ के नीचे लिखा हुआ मिला। एमा की 2016 में सगाई हुई थी। एमा की मां कैंसर से जूझ रही थीं। सगाई के कुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया। हालांकि एमा को पिछले सप्ताह जब कुरियर से वेडिंग श्यूज मिले तो उसने देखा कि श्यूज के नीचे कुछ मैसेज लिखा हुआ है। श्यूज के सोल पर लिखा हुआ था- मैं तुम्हें तुम्हारी शादी पर कुछ गिफ्ट करना चाहती थी, मेरी तरफ से तुम्हारे लिए ये श्यूज़। तुम्हारा दिन अच्छा रहे। बहुत बहुत प्यार, ममा। एमा ने बताया कि मुझे इसका कोई आइडिया नहीं था, लेकिन मेरा मंगेतर यह जरूर जानता था। मुझे काफी हैरानी हो रही है। श्यूज पर लिखा मैसेज समझते ही मैं बहुत रोई। ये श्यूज अब मेरे लिए बहुत स्पेशल हो गए हैं। मेरी मां को कैंसर था। अंतिम समय में उन्होंने अपने परिवार को खत लिखने शुरू कर दिए थे। मुझे उनमें से एक भी खत नहीं मिला। समय निकल गया। इसलिए उनका ये आखिरी मैसेज मेरे लिए बहुत स्पेशल है। श्यूज बनाने वाली कंपनी ने इन श्यूज की तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की है। एमा की शादी रिचर्ड से अगस्त, 2019 में होगी।
