बेटे की शर्मनाक करतूत CCTV में कैद, बीमार मां को छत से फेंका

राजकोट में मानवता को शर्मसार करने देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बेटे ने अपनी मां की छत से फेंककर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी की मां को ब्रेन हैमरेज था. वह चलने फिरने में लाचार थी. मां के देखभाल और इलाज से तंग आकर उसने इस घटना को अंजाम दिया. 

मिली जानकारी के अनुसार, राजकोट के गांधीग्राम के दर्शन एवेन्यू में रहने वाली जयश्रीबेन विनोदभाई नाथवानी की बिल्डिंग की छत से गिरने के बाद मौत हो गई थी. यह घटना करीब दो माह पहले की है. पुलिस ने इस मामले को आत्महत्या मानकर फाइल बंद कर दी थी.

इसके करीब दो माह बाद पुलिस को एक गुमनाम चिट्ठी आई. जिसके आधार पर पुलिस ने फिर जांच शुरु की. जब पुलिस ने सोसायटी के सीसीटीवी खंगाले तो हैरान रह गए. सीसीटीवी फुजेत में आरोपी संदीप अपनी मां को लिफ्ट से छत की ओर ले जाते दिखा.

पहले तो आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने सच उगला. राजकोट के डीसीपी करनराज वाघेला ने बताया कि संदीप पहले गुमराह कर्ता था. पहले उसने बताया कि वह मां को पूजा के लिए लेकर गया था.

इसके बाद जब पुलिस ने पूछा कि मां ने ढाई फुट ऊंची रेलिंग कैसे पार की, तो वह चुप हो गया. जब पुलिस ने सख्ती से पूछा तो उसने मां को छत से फेंकने की बात क़ुबूल कर ली. आरोपी ने बताया कि वह मां की बीमारी से परेशान था.


Leave a Reply