बेटे ने अपनी बुजुर्ग ‎पिता की चाकू से ‎निकाली आंखे, ‎पिता बेच रहा था जमीन

गोपालगंज । गोपालगंज में एक बेटे ने अपने ही बुजुर्ग पिता की चाकू से आंखें निकाल ली। इस हमले में ‎बुजुर्ग बुरी तरह जख्मी हो गया और उसे इलाज के ‎लिये अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। दरअसल, 70 वर्षीय मृतक का नाम सोबराती मियां अपनी एक बेटी की शादी के लिए जमीन बेच रहे थे। जमीन बेचकर ही उन्हें अपनी बेटी की शादी में पैसे खर्च करने थे। इसको लेकर सोबराती मिया के बड़े बेटे बहारन ने उन्हें बार-बार जमीन नहीं बेचने को लेकर धमकी दी थी, बावजूद इसके बुजुर्ग पिता ने बड़े बेटे की बात नहीं मानी। इसके बाद नाराज बेटे और बुजुर्ग पिता के बीच झड़प हो गई। इस दौरान बेटे ने अपने ही बुजुर्ग पिता के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। मृतक की पत्नी सफीकुल खातून ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं और बेटी का शादियों को लेकर ही उपजे विवाद में बेटे बहारन ने अपने पिता के ऊपर चाकू से हमला कर दिया और आंखें निकाल ली। आंख निकालने से बुजुर्ग की हालत गंभीर हो गयी। इसके बाद उन्हें पड़ोसियों की मदद से भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गोरखपुर ले जाने के पहले ही पीड़ित पिता की मौत हो गयी। इस घटना के बाद से ही आरोपी बेटा घर छोड़कर फरार है। रामपुर चकरवा गांव में लोग बेटे की इस करतूत से तरह-तरह की बाते कर रहे हैं। भोरे थानाध्यक्ष ने बताया कि सदर अस्पताल से मृतक की पत्नी का फर्द दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। बता दें ‎कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply