बैरीकेड्स ने रोका मरीजों का रास्ता, जांच-इलाज कराने जाना हुआ मुश्किल

बैरीकेड्स ने रोका मरीजों का रास्ता, जांच-इलाज कराने जाना हुआ मुश्किल

भोपाल के पुराने शहर के इतवारा रोड स्थित टीबी केन्द्र्र तक मरीज पहुंच ही नहीं पा रहे हैं, इसका कारण यह है कि इतवारा रोड पर पहुंच मार्ग बंद है। यहां बैरीकेड्स लगा दिये गये हैं इन्हें देखकर टीबी के अधिकांश मरीज वापस लौट जाते है। आम दिनों में केन्द्र में रोजाना 80-90 मरीज इलाज के अलावा दवा लेने और जांच कराने पहुंचते थे। अब कठिनाईयों के चलते यह आकडा 8-10 मरीजों तक सिमट गया है। इस संबंध में केन्द्र प्रबंधन का तर्क है कि टीबी के मरीजों का इलाज बीच में छूटना गंभीर परिस्थिति को जन्म दे सकता है। इस मामले में आयोग ने उप पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल से तीन दिन में (29 अप्रैल 2021 तक) प्रतिवेदन मांगा है।

Leave a Reply