ब्रिटिश कंपनी की रॉयल इनफील्ड फोटॉन बाजार में पेश 

नई दिल्ली । क्लासिक कारों को इलेक्ट्रिक में बदलाव करने वाली ब्रिटेन की कंपनी ने इलेक्ट्रिक क्लासिक कार हाल में अपनी पहली इलेक्ट्रिक टू-वीलर रॉयल इनफील्ड फोटॉन पेश की है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रायल इनफील्ड क्लासिक 500 पर आधारित है। इसमें काफी बड़ी बैटरी और हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। रॉयल एनफील्ड फोटॉन में चार 2.5 किलोवॉट प्रतिघंटा लिथियम-आयन बैटरी और वॉटर-कूल्ड 12किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। यह 15बीएचपी से थोड़ा ज्यादा पावर देता है। बाइक की टॉप स्पीड 112 किलोमीटर प्रति घंटा है। लगभग 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने पर यह इलेक्ट्रिक रॉयल एनफील्ड बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 125-130 किलोमीटर तक चलेगी। रॉयल एनफील्ड फोटॉन के बैटरी पैक को रेग्युलर पावर सॉकिट या पब्लिक चार्जिंग फेसिलिटी से चार्ज किया जा सकता है। यूके में फास्ट चार्जिंग पब्लिक चार्जिंग पॉइंट के माध्यम से फुल चार्ज होने में इसे 90 मिनट लगेंगे। कंपनी इस दमदार इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के साथ 7किलोवॉट चार्जर और टाइप-1 कनेक्टर दे रही है।
फोटॉन बाइक की डिजाइन काफी अट्रैक्टिव है। इस ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन शेड में पेंट किया गया है। बाइक के फ्यूल टैंक और फेंडर्स पर कंट्रास्ट गोल्ड पिनस्ट्रिप्स दी गई हैं। मोटरसाइकल पर दी गई कल्टेड ब्राउन लेदर सीट इसके प्रीमियम लुक को और बढ़ाती है। बाइक के सस्पेंशन और ब्रेकिंग मैकेनिज्म में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रेग्युलर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500 की तरह रॉयल एनफील्ड फोटॉन में भी फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ड्यूल-शॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। बाइक में ड्यूल-चैनल एबीएस के साथ फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। हालांकि, फोटॉन का वजन (कर्ब वेट) क्लासिक 500 से थोड़ा अधिक है। ब्रिटेन में रॉयल एनफील्ड फोटॉन की कीमत 20 हजार 

Leave a Reply