ब्रिटेन : प्रिंस विलियम और कैट की शादी के खिलाफ थीं सौतेली मां, ये थी बड़ी वजह

लंदन : ब्रिटेन के शाही परिवार के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. ये खुलासा लेखक क्रिस्टोफर एंडरसन ने किया है. उन्होंने राज परिवार के प्रिंस विलियम उनकी पत्नी कैट मिडिलटन और उनकी सौतेली मां केमिला के बारे में कुछ ऐसा दावा किया है कि लोगों को भरोसा करना मुश्किल हो रहा है. क्रिस्टोफर का दावा है कि प्रिंस विलियम की सौतेली मां केमिला कैट मिडिलटन और विलियम की शादी के खिलाफ थीं. उन्होंने दोनों को अलग करने की पूरी तैयारी कर ली थी. इसके लिए वह अपने पति प्रिंस चार्ल्स पर दबाव बना रही थीं. केमिला ने प्रिंस चार्ल्स से कहा था कि वह विलियम और कैट को अलग कर दें. इसके पीछे बड़ी वजह थी कैट के परिवार की कमजोर पृष्ठभूमि.
द सन की रिपोर्ट के अनुसार, कैट मिडिलटन अब भले राजपरिवार की बहू हों, लेकिन लेखक के अनुसार शुरुआत के दिनों वह कैट को पसंद नहीं करती थीं. क्रिस्टोफर एंडरसन ने ये चौंकाने वाला खुलासा गेम ऑफ क्राउंस में किया है. एंडरसन करीब 34 किताबें लिख चुके हैं. इनमें से कई बेस्टसेलर रह चुकी हैं. वह टाइम मैगजीन के कंट्रीब्यूटिंग एडीटर रह चुके हैं. एंडरसन सबसे ज्यादा अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की बायोग्राफी लिखने के लिए जाने जाते हैं.
क्रिस्टोफर एंडरसन का दावा है कि कैमिला कैट को बहुत ज्यादा पसंद नहीं करती हैं. उन दोनों के रिश्ते सामान्य भी नहीं हैं. कैट का शाही परिवार से किसी भी तरह के कनेक्शन न होने के कारण केमिला पार्कर इस शादी के खिलाफ थीं. एक बार तो इंटरव्यू में उन्होंने कहा भी है कि उन्हें कैट प्यारी लगती हैं, लेकिन इसके साथ वह थोड़ी मूर्ख भी हैं.
कैट से जलन का दावा…
कैमिला ने इस शादी को तोड़ने के लिए अपने पति प्रिंस चार्ल्स से भी कहा था कि वह विलियम को कैट का साथ छोड़ देने के लिए कहें. लेखक का दावा है कि कैमिला कैट से जलती हैं. क्योंकि उनकी लोकप्रियता ब्रिटेन में बहुत ज्यादा है. कैमिला को लगता था कि कैट के आ जाने के बाद उन्हें और प्रिंस चार्ल्स को अपना रुतबा खोना पड़ेगा.
 

Leave a Reply