भगवान श्री कृष्ण ने लिया जन्म, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

मथुरा. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान मथुरा में रात 12 बजे कान्हा ने जन्म लिया। ढोल-नगाड़ों के साथ बाल गोपाल का स्वागत किया गया। भक्तों के लिए कृष्ण जन्मस्थान में साढ़े चार हजार किलोग्राम से ज्यादा प्रसाद तैयार करवाया गया है। इसके बाद भगवान 'कुसुम वेलि' पोषाक धारण करेंगे। बता दें, इसमें जयपुर से बनवाई गई 51 किलोग्राम चांदी की गाय मंगवाई गई है। जिसके अंदर ऑटोमेटिक मशीन लगी हुई है।

 श्रीकृष्ण जन्मस्थान समिति के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि दो दिनों में 20 लाख लोग भगवान के दर्शन कर चुके हैं। आज यह आंकड़ा 35 लाख तक पहुंच जाएगा।  कपिल के मुताबिक, "कृष्ण जन्म के दिन जो भी व्यक्ति मथुरा में है वह कृष्ण जन्म का साक्षी माना जाता है। उन्हें उतना ही पुण्य मिलता है, जितना भगवान के दर्शन करने से मिलता है।"

Leave a Reply