भर्ती के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी नहीं, एंटीजन पर भी जा सकेंगे अस्पताल 

लखनऊ । कोविड मरीजों की भर्ती के लिए सीएमओ के पत्र के बाध्यता को समाप्त करने के साथ ही अब यह भी तय किया गया है कि भर्ती के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट जरूरी नहीं है, अब केवल एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट पर भी अस्पताल में भर्ती हो सकेंगे। राजधानी लखनऊ की प्रभारी जिलाधिकारी रौषनन जैकब ने इस संबंध में अधीनस्थ अफसरों को निर्देश दिए हैं। अभी तक एंटीजन रिपोर्ट को अस्पताल मान नहीं रहे थे। कई मरीज ऐसे थे जिनके सभी लक्षण कोविड के थे लेकिन रिपोर्ट निगेटिव थी, ऐसे मरीजों को भी भर्ती नहीं किया जा रहा था। प्रभारी डीएम रौशन जैकब ने बताया कि उन्होंने निर्देश दिया है कि किसी भी मरीज को बेड खाली होने पर भर्ती कर लक्षण के आधार पर इलाज शुरू करना होगा। एंटीजन रिपोर्ट भी उतनी ही मान्य होगी जितनी की आरटीपीसीआर। प्रभारी डीएम ने गैर कोविड मरीजों को भी भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। 

Leave a Reply