भाजपा कांग्रेस के नेता हुए कोरोना संक्रमित

जयपुर । कोरोना संक्रमण अपनी गिरफ्त में किसी को नहीं बख्श रहा है कोरोना ने दूसरे दौर में राजस्थान के करीब 8 विधायकों को अपनी चपेट में ले लिया है। राजस्थान की सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे रतन लाल जाट और भाजपा के भीलवाड़ा के सांसद सुभाष बहेडिय़ा भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। बता दे कि कि कोरोना संक्रमित हुए जिनमें राज्यमंत्री सुभाष गर्ग, विधायक अमीन कागजी, कृष्णा पूनिया, दीपेंद्र सिंह शेखावत, पीआर मीणा, रामनिवास गावडिय़ा, पानाचंद मेघवाल और नरेंद्र बुढ़ानिया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री गोपाल बाहेती और बाल आयोग की चेयरमैन संगीता बेनीवाल शामिल हैं। कोरोना की दूसरी लहर में भी कोरोना की चपेट में आए कांग्रेस विधायक अमीन कागजी दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इससे पहले बीते साल भी विधायक कागजी कोरोना पॉजिटिव हुए थे।
