भाजपा की नीतियों के कारण लाखों किसानों ने की आत्महत्या

बाराबंकी ।  भाजपा के अफवाह बाजी सिस्टम में फंसकर किसानों ने वोट तो दे दिया। लेकिन उनकी नीतियों के कारण अब तक लाखों किसान आत्महत्या कर चुके है। उक्त बात ऑल इण्डिया किसान सभा के दूसरे दिन राज्य परिषद की बैठक में संगठन के महामंत्री/पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव ने व्यक्त किये। पूर्व विधायक ने आगे कहा कि आगामी 11 जुलाई को योगी और मोदी की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश भर के किसान धरना, अनशन, प्रदर्शन व चक्का जाम करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी ने कहा कि किसानों को धार्मिक अफवाह बाजी से बचाने की जरूरत है। वरिष्ठ अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने वह किसान संघर्षों में हमेशा उनके साथ रहेंगे और लोक संघर्ष पत्रिका उनके आन्दोलन को बढ़ावा देने के लिए समय समय पर किसान सभा के समर्थन में विशेषांक प्रकाशित करेगी। संगठन प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेग ने कहा कि 4 से 28 अगस्त तक पूरे प्रदेश में सेमिनार-गोष्ठी-जनसभाए कर योगी-मोदी की किसान विरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जायेगा। इसके अतिरिक्त जयशंकर सिंह, राम कुमार भारती, छीतर सिंह, शास्त्री प्रसाद त्रिपाठी, अशोक तिवारी, देवेन्द्र मिश्रा, सुभाष पटेल, राम नारायन सिंह, अखिलेश राय, दीनानाथ त्रिपाठी, फूलमती, विनय कुमार सिंह आदि किसान नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। राज्य परिषद की बैठक में 32 जिलो के किसान नेताओ ने हिस्सा लिया। बृजमोहन वर्मा ने किसान सभा प्रतिनिधियों का बाराबंकी आने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply