भाजपा ने इन्दौर के विकास के लिए जारी किया संकल्प-पत्र

इन्दौर । भारतीय जनता पार्टी ने अगले पांच वर्ष को ध्यान में रखते हुए शहर के विकास और जनता की सुविधाओं के लिये किये जाने वाले कार्यों की योजना तैयार करते हुए संकल्प-पत्र जारी किया। नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने बताया कि दृष्टि पत्र में शहर के समुचित विकास की परिकल्पना की गई है। इस अवसर पर अरविन्द कवठेकर, रमेश मेंदोला, जेपी मूलचंदानी, घनश्याम शेर, अभिषेक बबलू शर्मा, डॉ. दिव्या गुप्ता एवं देवकीनंदन तिवारी उपस्थित थे।
