भारतीय छात्र का फेसबुक करेगा सम्मान

न्यूयार्क । केरल के 19 साल के छात्र ने वॉट्सएप में आए एक बड़े बग की पहचान कर उसे दूर कर दिया। अब फेसबुक उन्हें सम्मानित करेगा और हॉल ऑफ फेम में जगह देगा। अनंतकृष्णा बीटेक के छात्र हैं, वे एथिकल हैकिंग पर रिसर्च कर रहे हैं। वे केरल पुलिस की रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सेंटर केरल पुलिस साइबरडोम के लिए भी काम करते हैं। वे अलप्पुझा के रहने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप में एक खतरनाक बग आ गया था, जो यूजर्स के फोन से कई फाइलें डिलीट कर रहा था। अनंतकृष्णा ने इस बग की पहचान करके फेसबुक के अधिकारियों को बताया। साथ ही, इस बग को हटाने का समाधान भी दिया। अनंतकृष्णा के समाधान से करीब दो महीने बग का ऑब्जर्वेशन किया गया। बाद में इस सफलतापूर्वक हटा दिया गया। वॉट्सएप से बग दूर करने के लिए फेसबुक ने अनंतकृष्णा को 500 डॉलर (करीब 34 हजार रुपए) कैश अवॉर्ड देने वादा किया है। साथ ही, उन्हें प्रतिष्ठित हॉल ऑफ फेम का सम्मान भी दिया जाएगा। अनंतकृष्णा का नाम फेसबुक की थैंक्स लिस्ट में 80वें नंबर पर रहेगा।
