भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा मे लगे आरोप की स्वतंत्र जांच की माँग की

रायपुर| छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019-20 की प्रणाली पर कुछ अभ्यर्थियों द्वारा की गई शिकायतों के बाद प्रदेश भाजपा ने पूरी भर्ती प्रक्रिया व छग. लोक सेवा आयोग की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों पर जवाब मांगा है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विजय शंकर मिश्रा द्वारा अध्यक्ष लोक सेवा आयोग को पत्र लिखकर स्वतंत्र जांच की माँग के सांथ-सांथ जन सूचना अधिकार के तहत इन सवालों के जवाब मांगे गए हैं।
