भारतीय टीम ही जीतेगी विश्वकप : सचिन

मुंबई । महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर को उम्मीद है कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ही विश्वकप जीतेगी। सचिन ने कहा, 'यह (विश्व कप) भारत ही आएगा।' इसके साथ ही कहा कि इंग्लैंड में बल्लेबाजों की सहायक पिचें होंगी।' विश्व कप गर्मियों के दौरान है। अगर आप पिछली बार को देखें, जब हम चैंपियंस ट्राफी में वहां खेले थे, तब वहां के विकेट शानदार थे।' सचिन ने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि वे बल्लेबाजी के लिहाज से विश्व कप में शानदार ट्रैक उपलब्ध कराएंगे।' आमतौर पर इंग्लैंड के हालातों में तेज गेंदबाजों को वहां की पिचों से खूब मदद मिलती है, पर सचिन को लगता है कि अगर एक बार सूरज चमका, तो फिर बल्लेबाजों को वहां खेलने में कोई परेशानी नहीं आएगी। सचिन ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हालात बहुत अलग होंगे हालांकि बादल होने पर गेंद स्विंग ले सकती है।
