भारत-पाक मैच में बने ये रिकार्ड 

मैनचेस्टर । विश्व कप क्रिकेट में रविवार को ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर हुए भारत-पाकिस्तान मैच में एकसाथ कई रिकार्ड भी बने हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए इस मैच में पहली बार ऐसा हुआ कि टॉस जीतने वाली टीम ने गेंदबाजी ली। इससे पहले दोनों टीमों के बीच विश्व कप में कुल 6 मुकाबले हुए, जिसमें हर बार टॉस जीतनेवाली टीम ने पहले बल्लेबाजी ली थी। इस मैच में पाक कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ली। 

पाक के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने 140 रन बनाये। यह विश्व कप में पाक के खिलाफ किसी थी भारतीय बल्लेबाज का सबसे ज्यादा स्कोर है। रोहित ने 113 गेंदों में 140 रन बनाकर विराट कोहली (107) को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने यह स्कोर 2015 में बनाया था। 

पाक गेंदबाज ने दिये सबसे ज्यादा रन 
इस मैच में पाक गेंदबाज हसन अली ने 84 रन देकर एक विकेट लिया। विश्व कप में किसी पाक गेंदबाज का यह सबसे खराब प्रदर्शन है।

सबसे तेज 11 हजार रन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में शानदार पारी खेलने के साथ ही सबसे तेजी से एकदिवसीय में अपने 11 हजार रन पूरे किए। विराट ने 222 पारियों में ही यह रन बना दिय। इससे पहले सचिन तेंडुलकर ने अपने 11 हजार रन 276 पारियों में बनाये थे। 

बाबर-फखर ने भी बनाया रिकार्ड 
इस मैच में बाबर आजम और फखर जमां के बीच दूसरे विकेट के लिए 104 रन ही साझेदारी हुई । यह किसी पाकिस्तानी जोड़ी द्वारा विश्व कप में बनाई गई पहली शतकीय साझेदारी थी। इससे पहले आमिर सोहेल और जावेद मियांदाद ने 1992 विश्व कप में तीसरे विकेट के लिए 88 रन बनाये थे। 

Leave a Reply