भारत में जन्मीं प्रिया सेराओ बनीं मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया 2019

सिडनी । भारत में जन्मीं 26 साल की प्रिया सेराओ को 2019 की मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया चुना गया है। इस जीत के बाद अब प्रिया सेराओ इस साल के अंत में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। सेराओ ने मेलबॉर्न में आयोजित इस प्रतियोगिता में 26 ऑस्ट्रेलियन सुंदरियों को हराकर ये ताज जीता। अग्रेंजी खबर के मुताबिक, सेराओ लॉ ग्रेजुएट हैं और मेलबॉर्न में डिपार्टमेंट ऑफ जॉब्स, प्रिसिंक्ट्स एंड रीजन्स में काम करती हैं। सेराओ का जन्म इंडिया में हुआ था। उनका परिवार यहां से ओमान और दुबई गया, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया में सेटल हो गया। सेराओ ने कहा कि ये टाइटल जीतना उनके लिए काफी हैरान करने वाला था क्योंकि ये उनका पहला ब्यूटी पेजेंट कॉन्टेस्ट था। वहां बस इस अनुभव का हिस्सा बनने के लिए इसमें भाग ले रही थीं।

Leave a Reply