भारी बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार, हाई टाइड की चेतावनी

मुंबई। मुंबई में सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण जगह-जगह भारी जलजमाव हो गया जिससे ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई। बांद्रा रेलवे स्‍टेशन पर सिग्‍नल फेल हो गई जिसके कारण 15 मिनट से लोकल सेवा ठप हो गया। खबरों के मुताबिक भारी बारिश के कारण हवाई सेवा भी बाधित है। मौसम विभाग की ओर से आज शाम को साढ़े चार बजे तक हाई टाइड की चेतावनी भी जारी की गई है।

पिछले एक हफ्ते से मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही हैै। रविवार की सुबह कोलाबा में 8 बजे से सोमवार को सुबह 8 बजे तक रिकॉर्ड 102 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, वहीं वर्ली में 63.75 मिमी, बायकुला में 78.21 मिमी, भांडुप मे 90.63 मिमी और विकरोली में 111.96 मिमी की रिक्र्ड बारिश दर्ज की गई है।

वहीं शहर के ट्रैफिक को फिर से पटरी पर लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि 26 जुलाई, 2005 को मुंबई में भयानक बारिश हुई थी। उस समय मुंबई की रफ्तार रुक गई थी। सेलीब्रिटीज के घरों में भी पानी भर गया था।

Leave a Reply