मंगला शराब दुकान के पास मिली युवक की लाश

बिलासपुर ।मगंला शराब दुकान के पास आज सुबह एक युवक की लाश मिलने से हडक़ंप मच गया।सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर शव की शिनाख्त की है। मृतक तालापारा का निवासी बताया जा रहा है।शव को पुलिस ने पचंनामा कार्रवाई के लिए मरच्यूरी भेज दिया है।मगंला शराब दुकान के पास एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी।घटना की जानकारी मिलते ही लोगोंं की भारी भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस की टीम ने मर्ग कायम कर शव की शिनाख्त की।जिसमें मृतक तालापारा निवासी दस्तगीर खान जो मूलत बिहार का निवासी होना बताया जा रहा है।पुलिस ने शव को पचंनामा कार्रवाई के लिए मरच्यूरी भेज दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। प्रथम दृष्टया में पुलिस का मानना है कि यह हत्या नही दुर्घटना है।क्योकि शव के पास में ही मृतक का बाइक भी बरामद हुआ है।और सामने शराब दुकान होने से पुलिस को अदेंशा है कि मृतक ने शराब पी होगी। जिसके बाद बाइक से गिरकर घायल हो गया होगा। और कचरे के ढ़ेर में उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

Leave a Reply