मंत्री श्री शर्मा ने सामूहिक विवाह में वर-वधुओं को दिया आशीर्वाद

जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने बरखेड़ा पठानी में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने सामूहिक विवाह में सम्मिलित परिजनों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हे बधाई दी।
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत दी जाने वाली 51 हजार रुपए की राशि एक सप्ताह में सभी नव-विवाहित जोड़ों के खातों में जमा करा दी जाएगी। श्री शर्मा ने नव-विवाहित जोड़ों को संस्था की ओर से प्रमाण-पत्र वितरित किए। समारोह का आयोजन निर्माण मजूदर विकास संघ भोपाल द्वारा किया गया।
