मंदबुद्धि किशोर से अप्राकृतिक कृत्य

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर थाना इलाके मे स्थित प्रज्ञात गल्र्स हॉस्टल के पीछे मंदबुद्धि नाबालिग के साथ दो किशोर आरोपियो द्वारा अप्राकृतिक कृत्य किये जाने की घटना सामने आई है। इस बात की भनक जब पीडि़त की मां को लगी तो उसने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने दोनों किशोर आरोपियो पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पुलिस के अनुसार 16 साल का नाबालिग बंजारा बस्ती, अब्बास नगर में रहता है। इसी बस्ती में रहने वाले 16 और 17 साल के दो नाबालिग उसे 15 जून की शाम प्रज्ञान कॉलेज गल्र्स हास्टल के पीछे सुनसान में ले गए थे। वहां उसे धमकाते हुए जबरन अप्राकृतिक कृत्य किया। इस बात की भनक मां को उस समय लगी जब मां उसे अपने साथ प्रज्ञान कॉलेज की तरफ किसी रिश्तेदार के घर लेकर जा रही थी। कॉलेज देखते ही नाबालिग ने मां से उस तरह नहीं जाने की बात कही थी। वह कह रहा था कि उसके साथ वह लोग गलत करेंगे। जब मां ने उससे पूछने का प्रयास किया तो बच्चे ने अपने साथ हुए अप्राकृतिक कृत्य की जानकारी दी थी। इसके बाद में मां उसे लेकर थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज करा दिया।
