मकान की दलाली को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार घायल
जबलपुर। मदनमहल थाना अतंर्गत बरसाना मोहल्ला गढ़ा में मकान बेचने की दलाली को लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर चाकू व डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
मदनमहल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरसाना मोहल्ला गढ़ा निवासी ५२ वर्षीय पेट्रिक प्रâासिंस के भतीजे रोहित जार्ज ने गंगानगर में बैंक से लोन लेकर मकान लिया है। इस मकान का सौदा रंजीत पीटर व बीसू पीटर ने कमीशन मांगा। उसने कहा किस बात का कमीशन मांग रहे हो इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक चाकू व डंडे से हमला किया गया था। उसमें एक पक्ष से रोहित जार्ज उसका साला विक्रम पिस्टा और दूसरे पक्ष से रंजीत पीटर और उसका भतीजा अनिकेत पीटर उर्फ बीसू घायल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा २९४, ३२३, ३२४, ५०६, ३४ के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है।
