मथुरा में टूटी पटरी से गुजरती रही गाड़ियां, अधिकारियों ने नहीं ली सुध

मथुरा । यूपी में आए दिन ट्रेन दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन प्रशासन इस पर कोई भी सख्त कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध नहीं नजर आ रहा है। आए दिन कोई न कोई बड़ी लापरवाही सामने आती रहती है।


सोमवार को मथुरा में ट्रेन की पटरी टूटी हुई मिली जिसके बाद से आसपास के लोगों में गुस्सा है। दीनदयाल धाम फरह रेलवे स्टेशन पर रेल लाइन की पटरी लोगों को सोमवार सुबह टूटी हुई मिली।

इस ट्रैक से रातभर दर्जनों एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती रहीं। गेटमेन द्वारा अधिकारियों को कई बार सूचना देने के बाद भी अधिकारियों ने नहीं इसकी कोई सुध नहीं ली। अब मजबूरन टूटी लाइन से धीरे-धीरे निकाली जा रही है गाड़ियां। वहीं अधिकारियों ने इस पर कुछ भी कहने से फिलहाल मना कर दिया है।


Leave a Reply