मध्यरात्रि भोजन सेवा एक नयी पहल

बिलासपुर । शहर में एक नयी पहल का दौर शुरू हो गया है इसमें हंगर फ्री टिम के सदस्यों द्वारा शहर के शादी भवनों सामाजिक कार्यक्रमों में शेष बचे खाने योग्य भोजन को एकत्रित कर शहर के जरूरत मंद लोगो तक निशुल्क भोजन काराने का जिम्मा उठाया है इस कार्यक्रम को सफल बनाने व सहयोग करने हेतु शहर के नामी कैट रस लोगो का सहयोग मिलना शुक हो गया है शहर के लोगों व जनप्रतिनिधियों द्वारा इस टीम के कायो व सदस्यों के जज्बे और जूनून को सलांम किया जा रहा है। इनकी टीम हंगर फ्री बिलासपुर के द्वारा सभी जाति.धर्म,जात.पात, ऊँच-नीच का भेदभाव को दरकिनार कर मानव सेवा भाव से अपना समय व सहयोग प्रदान कर रहें हैंण्ण्इस टीम में प्रमुख रूप से प्रेम मानिकपुरी, धीरज सिंह, सिमरन अरोरा, राम सिंह, सागर, योगेश,आकाश छाबड़ा, सुमित, पारस शुक्ला आदि सभी सेवादार मित्र अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं
