मनमाड़ में बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन का पहिया टूटा

महाराष्ट्र के मनमाड के पास रविवार को एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टल गया. यहां बरौनी-मुंबई समर स्पेशल ट्रेन का चक्का टूट गया. ट्रेन मुंबई की तरफ जा रही थी. हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. हालांकि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
हादसा रविवार सुबह 8 बजे मनमाड स्टेशन पहुंचने से पहले हुआ. दरअसल, समर स्पेशल ट्रेन बरौनी से मुंबई की तरफ जा रही थी, तभी अचानक ट्रेन के एक कोच का पहिया टूट गया. हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया. जिससे यात्री बाल-बाल बच गए. ट्रेन अभी भी उसी स्थान पर है. यात्री ट्रेन में ही मौजूद हैं.
हादसे का शिकार हुई ट्रेन
घटना के बाद मौके पर रेलवे अधिकारी पहुंच गए हैं. मामले की जांच की जा रही है कि आखिर ट्रेन का पहिया कैसे टूटा. पता लगाया जा रहा है कि रेल की पटरियों में कोई खराबी थी या ट्रेन ड्राइवर से चूक हुई है. हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है.
