महाधिवक्ता कार्यालय का कार्य भ्रष्टाचार मुक्त 

बिलासपुर। हाईकोर्ट के नव नियुक्त महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा का स्वागत समारोह होटल अनंदा इम्पीरियल में आयोजित किया गया।  कार्यक्रम के शुरुवात मे महाधिवक्ता  का  माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया।  उसके पश्चात योगेश शर्मा, किशोर भादुड़ी, हमीदा सिद्द्की एवं आनद मोहन तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यकर्म के अध्यक्षता कर रहे संदीप दुबे ने अपने उद्बोधन मे महाधिवक्ता के बारे मे जानकारी दी। उनके संघर्षाे के बारे में बताया। अंत मे महाधिवक्ता सतीश चँद्र वर्मा  ने अपने उद्बोधन मे कहा कि महाधिवक्ता कार्यालय का कार्य पूरी तरह से  भ्रष्टाचार मुक्त है। महाधिवक्ता कार्यालय को डिजिटल करने की दिशा मे काम  हो रहा है। सारे रिकॉर्ड को स्कैन करने का काम  चालू हो गया है। उन्होने  बताया कि अब रिप्लाई बनने के लिए पैनल लॉयर सहित सभी सरकारी वकीलों को निर्देश दिया है। प्रकरण का बटवारा कंप्यूटर द्वारा होगा उन्होने भविष्य मे होने वाले अन्य कार्यों की जानकारी दी। इससे छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश मे होगा। कार्यक्रम का संचालन सुशोभित सिंह ने किया। आभार आदित्य शर्मा एडवोकेट ने किया। महाधिवक्ता सतीश चँद्र वर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।  मतीन सिद्दकी, सुदीप अग्रवाल एवं आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्तिथ थे ।

Leave a Reply