महामारी में मुकेश अंबानी ने 1 घंटे में जितना कमाया, उतना कमाने में एक अकुशल मजदूर को 10000 साल लग जाएंगे

नई दिल्ली | भारत में सबसे ज्यादा अरबपति मुंबई से आते हैं। फोर्ब्स की वेबसाइट पर की गई मैपिंग के मुताबिक मुंबई से 38 अरबपति आते हैं, जिसमें रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे टॉप पर हैं। ऑक्सफैम की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि महामारी के दौरान मुकेश अंबानी को एक घंटे में जितनी आमदनी हुई, उतनी कमाई करने में एक अकुशल मजदूर को दस हजार साल लग जाएंगे, या मुकेश अंबानी ने जितनी आय एक सेकेंड में हासिल की, उसे पाने में एक अकुशल मजदूर को तीन साल लगेंगे।बता दें कुछ दिन पहले गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने वाली संस्था ऑक्सफैम की रिपोर्ट आई थी। इसके मुताबिक लॉकडाउन के दौरान मार्च 2020 के बाद की अवधि में भारत में 100 अरबपतियों की संपत्ति में 12,97,822 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। इतने पैसे को अगर देश के 13.8 करोड़ सबसे गरीब लोगों में किया जाए, तो इनमें से प्रत्येक को 94,045 रुपये दिए जा सकते हैं। 

भारत के 34 अरबपतियों की संपत्ति से अधिक दौलत है बेजोस और मस्क के पास

मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, शिव नडार और उदय कोटक समेत भारत के 34 अरबपतियों की जितनी संपत्ति है उससे कहीं अधिक अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के पास है। फोर्ब्स के मुताबित भारत के टॉप 100 रईसों में सबसे अधिक मुंबई से हैं। इनकी संख्या 38 है। जबकि 18 अरबपतियों के साथ दिल्ली दूसरे और 12 अरबपतियों वाला बेंगलुरु तीसरे नंबर पर है।

मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु समेत भारत के इन शहरों के प्रमुख अरबपति

अरबपतिकुल संपत्ति अरब डॉलर मेंशहर
मुकेश अंबानी75मुंबई
राधाकृष्ण दमानी20.2मुंबई
पालोनजी मिस्त्री15.6मुंबई
उदय कोटक15मुंबई
कुमार बिड़ला10.5मुंबई
गौतम अडाणी29.3अहमदाबाद
हसमुख चुडगर5.5अहमदाबाद
करसनभाई पटेल3.9अहमदाबाद
पंकज पटेल5.2अहमदाबाद
समीर मेहता2.8अहमदाबाद
नारायन मूर्ति3.6बेंगलुरु
अजीम प्रेमजी8.7बेंगलुरु
किरन मजूमदार शॉ4बेंगलुरु
गोपाल कृष्णन3.3बेंगलुरु
बायजू रविचंद्रन1.8बेंगलुरु
शिव नाडर23नई दिल्ली
सुनील मित्तल11.8नई दिल्ली
कुलदीप सिंह एंड गुरुबचन सिंह धींगरा8.6नई दिल्ली
कुशल पाल सिंह37.1नई दिल्ली
कपिल एंड राहुल भाटिया4.9नई दिल्ली
साइरस पूनावाला11.5पुणे
राहुल बजाज6पुणे
बाबा कल्याणी2.3पुणे
अभय फिरोडिया2.4पुणे
मुरली दीवी एंड फैमिली7हैदराबाद
पीपी रेड्डी1.6हैदराबाद
पीवी कृष्ण रेड्डी1.6हैदराबाद
पीवी रामप्रसाद रेड्डी3.5हैदराबाद
आचार्य बालकृष्ण2.2हरिद्वार
सावित्रि जिंदल एंड फैमिली8.4हिसार
कलानिधि मारन2.5चेन्नई
वेणु गोपाल7.3कोलकाता
संजीव गोयनका1.8कोलकाता
T.S. KALYANARAMAN1त्रिशुर

फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स पर 25 जनवरी 2021 के आंकड़ों के मुताबिक इन टॉप 100 में से 34 अरबपतियों का नेटवर्थ 348.9 अरब डॉलर है, जबकि जेफ बेजोस और एलन मस्क का नेटवर्थ मिलाकर 359 अरब डॉलर। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक जेफ बेजोस 187.0 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं और 172.8 अरब डॉलर के साथ एलन मस्क दूसरे नंबर पर। 

Leave a Reply