महाराष्ट्र का डेम ऑवरफ्लो होने के बाद तापी नदी किनारे अलर्ट

अहमदाबाद | दो दिनों से गुजरात में जबर्दस्त बारिश हो रही है| पड़ौसी राज्य महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते दक्षिण गुजरात में अलर्ट जारी किया है| दरअसल महाराष्ट्र का हथनूर डेम के ऑवरफ्लो होने के बाद उसके 41 दरवाजे खोलकर पानी की निकासी की जा रही है| महाराष्ट्र के जलगांव जिले के हथनूर डेम क्षेत्र में 24 घंटे में 472 मिमी बारिश होने से बांध ऑवरफ्लो हो गया है| डेम के ऑवरफ्लो होने के बाद सोमवार को दोपहर 3 बजे उसके 41 दरवाजे खोलकर प्रति सेकंड 4839 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है| जिसके कारण दक्षिण गुजरात की तापी नदी किनारे स्थित इलाकों को अलर्ट कर दिया गया है| हथनूर डेम का पानी अब तक दक्षिण गुजरात के उकाई बांध में नहीं आया है| लेकिन उकाई डेम के कैचमेंट क्षेत्र में भारी बारिस के कारण डेम का जलस्तर बढ़कर 282.43 फूट पर पहुंच गया है| वर्तमान में डेम में 12763 क्यूसेक पानी की आय है और 600 क्यूसेक छोड़ा जा रहा है| हथनूर डेम के पानी का उकाई डेम में आता है तब उसके जलस्तर में व्यापक वृद्धि होगी|

Leave a Reply