महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा, कंटेनर ट्रक पलटने से तीन बच्चियों की मौत

महाराष्ट्र | के ठाणे में कोयला उतारने वाले कंटेनर ट्रक में खराबी आने से वे पास में सो रही तीन बच्चियों पर गिर गया इस हादसे में तीनों बच्चियों की मौत हो गई। घटना के सिलसिले में ईंट भट्ठा मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।भिवंडी तालुका थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना टेम्बिविली गांव में मंगलवार रात एक ईंट भट्टे पर की है। एक कंटेनर ट्रक ईंट भट्टे पर कोयला उतार रहा था तभी उसके हाइड्रोलिक सिस्टमखराब हो गया, जिससे ट्रक एक तरफ झुक गया और वहीं पास में सो रहीं तीनों बच्चियों पर गिर गया।  अधिकारी ने कहा कि मृतक बच्चियों की उम्र तीन से सात साल है, जो एक ईंट भट्ठा मजदूर दंपत्ति की बेटियां हैं। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया, जिन्हें बाद में एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

 

Leave a Reply