महाराष्ट्र /48 में से 29 सीटों पर जीते दागी उम्मीदवार, सबसे ज्यादा भाजपा-शिवसेना के सांसद
मुंबई. महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के परिणाम आ चुके हैं। राज्य की 41 सीट पर भाजपा-शिवसेना को जीत मिली है। वहीं कांग्रेस सिर्फ एक सीट और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 4 सीटों पर अपना कब्जा बनाने में कामयाब हुई है। इस बार एआईएमआईएम के इम्तियाज जलील भी औरंगाबाद से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं।
इस बार राज्य के 48 में से 29 दागी उम्मीदवार संसद पहुंचने में कामयाब रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा भाजपा के 13 और शिवसेना के 12 उम्मीदवार हैं। वहीं कांग्रेस-एनसीपी का एक-एक दागी सांसद है। सबसे ज्यादा 9-9 क्रिमिनल केस भाजपा के उत्तर मुंबई से सांसद गोपाल शेट्टी और शिवसेना के ठाणे से सांसद राजन विचारे के ऊपर है। वहीं एनसीपी के सातारा से सांसद श्रीमंत छत्रपति. उदयनराजे भोसले पर भी 8 मामले दर्ज हैं। इनमें कई गंभीर प्रकृति के हैं।
किस सांसद पर कितने आपराधिक मामला
लोकसभा सांसद पार्टी आपराधिक मामले
उत्तर मुंबई गोपाल शेट्टी भाजपा 9
ठाणे राजन विचारे शिवसेना 9
सातारा श्रीमंत छ. उदयनराजे भोसले राकांपा 8
परभणी संजय हरिभाऊ जाधव शिवसेना 6
चंद्रपुर सुरेश धानोकर कांग्रेस 5
औरंगाबाद इम्तियाज जलील AIMIM 4
नागपुर नितिन गडकरी भाजपा 4
उस्मानाबाद ओमराज निम्बालकर शिवसेना 4
बुलढाना प्रतापराव गणपतराव जाधव शिवसेना 3
यवतमाल-वाशिम भावना गवली शिवसेना 3
मावल श्रीरंग बारणे शिवसेना 3
रत्नागिरी-सिधुदुर्ग विनायक बाबूराव राउत शिवसेना 3
धुले सुभाष भामरे भाजपा 2
भंडारा-गोंदिया सुनिल मेढे भाजपा 2
जालना रावसाहेब दानवे भाजपा 2
मुंंबई उत्तर-पूर्व मनोज कोटक भाजपा 2
मुंंबई उत्तर-मध्य पूनम महाजन भाजपा 2
मढ़ा रंजित सिन्हा हिंदूराव नाईक निंभालकर भाजपा 2
मुंंबई दक्षिण-मध्य राहुल शेवाले शिवसेना 2
अमरावती नवनीत रवि राणा निर्दलीय 1
जलगांव उन्मेष पाटिल भाजपा 1
अकोला संजय धोत्रे भाजपा 1
पुणे गिरीश भालचंद्र बापत भाजपा 1
बीड प्रीतम मुंडे भाजपा 1
सांगली संजय रामचंद्र पाटिल भाजपा 1
नासिक हेमंत गोडसे शिवसेना 1
कल्याण श्रीकांत शिंदे शिवसेना 1
मुंंबई दक्षिण अरविंद सावंत शिवसेना 1
शिर्डी सदाशिव लोखंडे शिवसेना 1