महिला डॉक्टर के तबादले से आक्रोशित महिलाएं पहुंची कलेक्टे्रट

बिलासपुर । न.पं. मल्हार में पदस्थ एक मात्र चिकित्सक डा. सुशीला प्रधान के तबादले से नाराज महिलाएं सडक़ पर उतर आई। महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र के एक मात्र नगर पंचायत मल्हार में पदस्थ सहायक चिकित्सा अधिकारी जो मल्हार नगर के 15 हजार की आबादी के साथ ही मल्हार पीएचसी के अंतर्गत आने वाले 15 गांवों के तथा ग्राम ओखर पीएचसी के अंतर्गत आने वाले 15 गांवों के लोगों को पिछले 5 वर्षों से अपनी सेवाएं मुख्यालय में रहकर नियमित रुप से कर रही है। डा. सुशीला प्रधान के कारण महिलाओं बच्चों तथा पुरुषों सभी वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है तथा प्रसव के 25-30 मामलों प्रत्येक माह सफलता पूर्वक करा रही है।  मल्हार पीएचसी की एकमात्र चिकित्सक है इनका ट्रांसफर सूरजपूर जिले में कर दिया। इस फैसले से पूरा गांव सडक़ पर आ गया है। महिलाओं ने तबादला तत्काल रोकने की मंाग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची है। 
 

Leave a Reply