महिला से छेड़छाड़ का आरोपी युवक जेल दाखिल 

बिलासपुर । रतनपुर के ग्रामीण अंचल सेमरी में २४ जून की सुबह ९ बजे ३२ वर्षीय महिला झाड़ू लगा रही थी। इसी दरमियान गांव का युवक आकर उसके साथ छेडख़ानी करने लगा। प्रार्थिया के द्वारा विरोध  करने पर वह  गाली गलौच देने लगा । पति के घर लौटने पर उसने इस घटना की जानकारी दी । तब परिजन उसे लेकर २५ जून को रतनपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया । प्रार्थिया की रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस ३५४ का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाना ले आई । जहां से उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुटी है । इस संबंध में रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचल सेमरी में २४ जून की सुबह ९ बजे ३२ वर्षीय महिला झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान गांव के युवक प्रमोद सूर्यवंशी पिता खुवन लाल सूर्यवंशी आकर उससे छेडख़ानी करने लगा। उसके द्वारा विरोध करने पर वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। तब उसने इस घटना की जानकारी पति के घर लौटने पर दिया। जिसके पश्चात परिवार वाले उसे लेकर २५ जून को रतनपुर थाने में पहुंचे। जहां पर रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस ने३५४ का मामला दर्ज कर आरोपी  को गिरफ्तार कर थाना ले आई। जहां से उसे आज न्यायालय में पेश करने की बात कह रही है।

Leave a Reply