मां के करीबी ने नाबालिग से कर दी ऐसी हरकत, बताने पर की तरफदारी, पिता ने उठा दिया ऐसा कदम
मां आर्केस्ट्रा में काम करती है। एक दिन मां का एक करीबी घर पहुंचा और उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतें की। बेटी ने यह बात मां को बताई, लेकिन मां ने अपने करीबी का विरोध करने के बजाय उसकी तरफदारी की। इससे बेटी परेशान हो गई। परेशान होकर वह अपने किसी रिश्तेदार के घर आ गई। घटना राजस्थान सीमा से सटे एक गांव की है।
इसी दौरान लड़की के पिता को घटना का पता चला। पिता बेेेेटी की मां व उसके करीबी की हरकतों से दुखी हो गया। उसनेे जहरीला पदार्थ निगल लिया। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। सदर थाना पुलिस ने आरोपित और नाबालिग लड़की की मां के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और 12 पॉक्सो एक्ट के तहत जीरो एफआइआर दर्ज कर संबंधित थानों ट्रांसफर कर दी है।
नाबालिग लड़की ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह दसवीं तक पढ़ी है और उसके छोटे भाई ने दसवीं की परीक्षा दी है। मां आर्केस्ट्रा पार्टी में डांसर है। मां अक्सर घर से बाहर रहती है। इसको लेकर माता-पिता में अक्सर झगड़ा होता है। आरोपित का घर में आना-जाना है।
19 मई को वह रसोई में चाय बना रही थी। तभी आरोपित रसोई में आ गया और उससे छेड़छाड़ की। वह खुद को छुड़वाकर मां के पास पहुंची। उसने मां को जानकारी दी तो उसने आरोपित की तरफदारी की। इसके बाद वह भाई के साथ जिले के एक गांव में परिचित के घर आ गई। 23 मई को उसके पिता को मामले का पता चला तो उसने जहरीला पदार्थ पी लिया।