मां ने धूप में खेलने से किया मना, तो बच्ची ने फांसी का फंदा लगाकर दे दी जान

राजस्थान के झालावाड़ जिले के सुनेल कस्बे मे मां द्वारा गर्मी में खेलने से फटकारना एक 13 वर्षीय बच्ची को इतना बुरा लगा कि उसने मौत को गले लगा लिया. वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मां ने धूप में खेलने से किया था मना

जानकारी के मुताबिक जिले के सुनेल कस्बे में 13 साल की लड़की ईशा ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली, दरअसल बच्ची को चिलचिलाती धूप में मां ने खेलने से मना किया था. बच्ची को मां द्वारा मना करना इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने कमरे में जाकर अंदर से कुंडी लगाई और फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी.

बच्ची ने गुस्से में आकर दी जान

सुनेल पुलिस के मुताबिक किशोरी के पिता  ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी दोपहर में घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी, जिस पर उसकी मां ने उसे घर में आकर खेलने के लिए बोला, जिसके बाद किशोरी ने गुस्से में अंदर आकर कमरे को बंद कर लिया और कमरे को बंद कर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

परिजनों ने हादसे के बाद किशोरी को परिजनों ने सुनेल चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं सारे मामले मे पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया. फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध मृत्यु की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply