मां ने शहीद बेटे की अर्थी को कंधा देकर पाक को ललकारा, नौ महीने के बेटे ने दी मुखाग्नि

 गुरदासपुर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हुए 57 राष्ट्रीय राइफल के लांसनायक राजिंदर सिंह को उनके पैतृक गांव पब्बरांली कलां में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 25 साल की उम्र में शहादत का जाम पीने वाले अपने जांबाज को सलाम करने हजारों लोग पहुंचे। मां पलविंदर कौर और पत्नी रणजीत कौर का विलाप देख हर किसी की आंखों में आंसू थे।

बेटे की तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह को सैनिक श्मशानघाट की ओर लेकर चले तो मां पलविंदर कौर खुद को नहीं रोक पाई। बेटे की अर्थी को कंधा देते हुए कहा मेरा बेटा शेर था। हर बार कहता था तेरा बेटा पीठ पर नहीं सीने पर दुश्मन की गोली खाकर तेरा नाम रोशन करेगा। पाकिस्तान ये देख ले कि हिंदुस्तान की माताओं के कंधों में इतनी ताकत है कि वह शहीद बेटे की अर्थी को कंधा देकर श्मशान तक ले जा सकती है।
जेएनएन, गुरदासपुर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हुए 57 राष्ट्रीय राइफल के लांसनायक राजिंदर सिंह को उनके पैतृक गांव पब्बरांली कलां में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 25 साल की उम्र में शहादत का जाम पीने वाले अपने जांबाज को सलाम करने हजारों लोग पहुंचे। मां पलविंदर कौर और पत्नी रणजीत कौर का विलाप देख हर किसी की आंखों में आंसू थे।

बेटे की तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह को सैनिक श्मशानघाट की ओर लेकर चले तो मां पलविंदर कौर खुद को नहीं रोक पाई। बेटे की अर्थी को कंधा देते हुए कहा मेरा बेटा शेर था। हर बार कहता था तेरा बेटा पीठ पर नहीं सीने पर दुश्मन की गोली खाकर तेरा नाम रोशन करेगा। पाकिस्तान ये देख ले कि हिंदुस्तान की माताओं के कंधों में इतनी ताकत है कि वह शहीद बेटे की अर्थी को कंधा देकर श्मशान तक ले जा सकती है।
शहीद की पार्थिव देह के साथ आए उसकी यूनिट 57 आरआर के सूबेदार सललविंदर सिंह  और हवलदार तरविंदर सिंह ने बताया कि आतंकी सीमा पार से घुसपैठ कर रहे थे। पाकिस्तान की सेना उन्हें कवर फायर देकर घुसपैठ करवा रही थी। राजिंदर के सीने में गोलियां लगी फिर भी वह मुकाबला करता रहा।
कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। रंधावा ने पंजाब सरकार की ओर से शहीद के परिवार को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। गांव के सरकारी स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखा जाएगा। पत्नी को योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाएगी।
राजिंदर सिंह वर्ष 2014 में सेना में भर्ती हुआ था। 2018 में उसकी शादी रणजीत कौर से हुई थी। दोनों का नौ महीने का बेटा है। शादी के बाद राजिंदर दो बार ही छुट्टी पर आया था। इस बार कह रहा था कि लंबी छुट्टी लेकर आऊंगा। तीन दिन पहले बड़े भाई से करीब 15 मिनट फोन पर बात की थी। उसके बाद से कोई बात नहीं हुई। उधर, रणजीत कौर ने बेटे को साथ लेकर शहीद पति को सलामी दी। उसने कहा कि बेटा भी बड़ा होकर सेना में भर्ती होगा। पति की शहादत पर गर्व है जिसने देश की खातिर अपने प्राण दे दिए। 

Leave a Reply