मारुति एस-क्रास पेट्रोल इंजन के साथ इस साल हो सकती है लांच 

नई दिल्ली  मारुति सुजुकी अपनी क्रॉसओवर एसयूवी मारुति एस-क्रास को पेट्रोल इंजन के साथ लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी एस-क्रॉस में माइल्ड हाइब्रिड टेक्नॉलॉजी (मारुति की स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नॉलाजी) के साथ 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन देगी। संभावना है कि एस-क्रॉस में भी सियाज और अर्टिगा में दिया गया के-15बी पेट्रोल इंजन होगा। मारुति सुजुकी का यह 1.5-लीटर,4-सिलिंडर इंजन 103 बीएचपी का पावर और 138 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है‌। इस इंजन में ड्यूल बैटरी सेटअप के साथ मारुति की स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नॉलॉजी है। हाइब्रिड इंजन होने से पेट्रोल वाली मारुति एस-क्रॉस का माइलेज बेहतर होगा। एस-क्रॉस में दिया जाने वाला यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा।
भारतीय बाजार में अभी मारुति एस-क्रॉस सिर्फ डीजल इंजन में उपलब्ध है। इसमें दिया गया 1.3-लीटर, 4-सिलिंडर डीजल इंजन 89 बीएचपी का पावर और एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस है। हालांकि, इंटरनैशनल मार्केट में एस-क्रॉस1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल,1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.6-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। पेट्रोल इंजन वाली एस-क्रॉस इस साल के अंत तक भारत में लांच हो सकती है। इस क्रॉसओवर एसयूवी का पेट्रोल वेरियंट ह्यूंदै क्रेटा, निसान किक्स और रेनॉ कैप्चर जैसी एसयूवी को टक्कर देगा। बता दें कि हाल में मारुति सुजुकी ने कहा है कि वह 1 अप्रैल 2020 से डीजल कारें नहीं बनाएगी। दरअसल, डीजल इंजन को बीएस-VI एमिशन नॉर्म्स के मुताबिक अपग्रेड करने में काफी लागत आती है, जिससे कारों के दाम में काफी इजाफा करना होगा। इससे उनकी बिक्री प्रभावित हो सकती है। इसी कारण मारुति डीजल इंजन वाली कारें बंद करने का फैसला किया है। अब 1.5 लीटर से कम क्षमता की लाइन अप में डीजल इंजन नहीं होगा। कंपनी ने कहा है कि डिमांड होने पर 1.5 लीटर डीजल इंजन को रिइंट्रोड्यूस किया जा सकता है। 

Leave a Reply