मासूम ने मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, चाचा ने कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सोनभद्र (Sonbhadra) से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां पर एक चाचा ने अपनी सात वर्षीय भतीजी की निर्मम हत्या कर दी. मासूम का दोष बस इतना था कि उसे चाचा और मां के बीच के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था. मामला जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले टापू ग्राम पंचायत की है.

मिली जानकारी के मुताबिक, सात वर्षीय बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि हत्या रिश्ते में लगने वाले बच्ची के चाचा अखिलेश ने कर दी, जब उसकी मां से अवैध संबंधों की जानकारी बच्ची को लग गई. घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सात वर्षीय बच्ची सविता ने अपने रिश्ते के चाचा को अपनी मां के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था. इसके बाद चाचा अखिलेश ने उसकी कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. घटना के तत्काल बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को खोजबीन के बाद गांव से ही गिरफ्तार कर लिया.

जल्द ही किया जाएगा मामले का खुलासा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद पुलिस इस मामले पर बोलने से बचती रही. हालांकि बाद में पुलिस ने फोन पर बताया कि इस घटना में आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.
 

Leave a Reply