मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी पर नाराज हुए वरुण धवन

वरुण धवन अरुणाचल प्रदेश के जीरो में फिल्म 'भेड़िया' की शूटिंग कर मुंबई लौट आए हैं। बुधवार रात उन्हें पत्नी नताशा दलाल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उन्हें कोरोना से सुरक्षा के सभी नॉर्म्स का पालन करते देखा गया। एयरपोर्ट पर जब पैपराजी के लोगों ने वरुण और नताशा को घेर लिया तो वे कुछ नाराज हो गए। वरुण ने कहा, "आप लोगों को ज्यादा जिम्मेदार होना चाहिए। भीड़ लगा रहे हो, यह गलत है।" इसके बाद जब दोनों पार्किंग एरिया की ओर बढ़े तो एक फैन ने फोटो खिंचवाने की अपील की। लेकिन वरुण ने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "माफ कीजिए। कोरोना वायरस महामारी के चलते मैं ऐसा नहीं कर सकता।"
