मुंबई में तीन दिन झमाझम बारिश की संभावना

मुंबई। २० दिन देरी से चल रही मानसून एक्सप्रेस का आगमन मंगलवार को मुंबई में हो चुका है. हालांकि मॉनसून के आगमन के बाद भी मुंबई में बीते दो दिनों से ज्यादा बारिश नहीं हुई है. लेकिन अगले तीन दिनों के लिए मुंबईकरों को सावधान हो जाने की जरूरत है, क्योंकि मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार अगले तीन मुंबई में झमाझम बारिश की संभावना है. इस झमाझम बारिश से मुंबईकर को ट्रैफिक भी परेशान कर सकता है. ऐसे में मुंबईकर घर और ऑफिस से बाहर निकलते समय बारिश से बचाव के उपायों के साथ चलें, यही बेहतर है. दरअसल मौसम विभाग का दावा है कि आज, कल और परसों मुंबई को भारी बारिश देखनी पड़ेगी. स्कायमेट के प्रमुख महेश पालावत कहते हैं कि मॉनसून के आगमन का असर रत्नागिरी और गुजरात में देखा जा चुका है. गुजरात के सूरत में अच्छी बारिश लोगों को देखने को मिली है. ऐसे में अगले तीन दिन मुंबई में भी अच्छी बारिश होगी. बहरहाल बारिश के इंतजार में बैठे लोगों को राहत मिल सकती है. 

Leave a Reply