मुंबई में मतदान को लेकर बुजुर्गों में गजब का उत्साह, कोई बैसाखी के सहारे तो कोई व्‍हीलचेयर पर पहुंचा

मुंबई की छह लोकसभा सीटों समेत महाराष्ट्र की 17 सीटों पर वोटिंग जारी है. मुंबई में आम लोगों समेत बॉलीवुड और बिजनेस जगत के लोगों में वोट डालने का उत्साह दिखाई दिया. कोई व्‍हीलचेयर से पोलिंग बूथ पहुंचा तो किसी ने लाठी के सहारे वोटिंग सेंटर की यात्रा पूरी की.

 

लोकतंत्र के इस महापर्व में व्‍हीलचेयर पर मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग मतदाता पहुंची.

पोलिंग बूथ पर अपने परिवार के सदस्य और पोलिंग स्टाफ द्वारा वोट डालने के लिए एक बुजुर्ग महिला को ले जाया जा रहा है.
मतदान केंद्र पर मतदान कर्मियों द्वारा बुजर्ग मतदाताओं की अलग-अलग तरीके से मदद की जा रही है.

महिलाओं ने शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए पेंटिग बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया.
चौथे चरण का लोकसभा चुनाव जारी है. महिलाओं के लिए सभी लोकसभा क्षेत्रों में खासतौर से पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिन्हें सखी मतदान केंद्र नाम दिया गया है.

मतदान केंद्र पर कोई बैसाखी के सहारे तो कोई व्‍हीलचेयर पर अपना मत डालने के लिए पहुंचा.

Leave a Reply