मुंबई में 6 साल में २९१४० आग लगने की घटना, 300 लोगों ने जान गंवाई, 925 लोग जख्मी

मुंबई । मुंबई में बीते 6 वर्षों के दौरान आग लगने की २९,१४० घटनाएं घटी है जिनमें 300 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. ये सनसनीखेज जानकारी सामने आई है एक आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा पूछे गए सवाल के बाद. मिली जानकारी के अनुसार आरटीआई एक्टिविस्ट शकील अहमद शेख ने मुंबई अग्निशमन दल से आरटीआई के जरिए पूछा था कि वर्ष 2012 से अब तक मुंबई शहर और उपनगरों में कितनी जगह पर आग लगी है और उसमें कितने लोगों ने जान गंवाई है. इस जानकारी के बाबत मुंबई अग्निशमन दल के जन माहिती अधिकारी तथा विभागीय अग्निशमन अधिकारी ए.बी.परब ने शकील शेख को जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2012 से अप्रैल 2018 तक मुंबई में कुल २९ हजार १४० जगहों पर आग लगी जिसमें 300 लोगों ने जान गंवाई और 925 लोग जख्मी हुए साथ ही अग्निशमन दल के 120 अधिकारी व कर्मचारी आग बुझाने के दौरान घायल हुए.

– साल दर साल आग लगने की घटना 

बताया गया है कि वर्ष 2012-13 में 4756 आग लगने की घटना सामने आई इसमें 62 लोगों की मौत हुई जिसमें ४४ पुरुष तथा १८ महिलाओं का समावेश है. इसके अलावा १७७ लोग घायल हुए जिसमें १३९ पुरुष तथा ३८ महिलाओं का समावेश है. साथ ही अग्निशमन दल के 13 अधिकारी व कर्मचारी घायल हुए. 

वर्ष 2013-14 में 4400 आग लगने की घटना सामने आई इसमें 58 लोगों की मौत हुई जिसमें 39 पुरुष तथा 19 महिलाओं का समावेश है. इसके अलावा 141 लोग घायल हुए जिसमें 87 पुरुष तथा 54 महिलाओं का समावेश है. साथ ही अग्निशमन दल के 29 अधिकारी व कर्मचारी घायल हुए. 

जबकि वर्ष 2014-15 में 4842 आग लगने की घटना सामने आई इसमें 32 लोगों की मौत हुई जिसमें 20 पुरुष तथा 12 महिलाओं का समावेश है. इसके अलावा 125 लोग घायल हुए जिसमें 92 पुरुष तथा 33 महिलाओं का समावेश है. साथ ही अग्निशमन दल के १ अधिकारी व कर्मचारी की मौत हो गई और 31 अधिकारी व कर्मचारी घायल हुए. 

वर्ष 2015-16 में 5212 आग लगने की घटना सामने आई इसमें 47 लोगों की मौत हुई जिसमें 34 पुरुष तथा 13 महिलाओं का समावेश है. इसके अलावा 128 लोग घायल हुए जिसमें 91 पुरुष तथा 37 महिलाओं का समावेश है. साथ ही अग्निशमन दल के 5 अधिकारी व कर्मचारी की मौत हो गई और 23 अधिकारी व कर्मचारी घायल हुए.   

वर्ष 2016-17 में 5021 आग लगने की घटना सामने आई इसमें 34 लोगों की मौत हुई जिसमें 18 पुरुष तथा 16 महिलाओं का समावेश है. इसके अलावा 115 लोग घायल हुए जिसमें 83 पुरुष तथा 32 महिलाओं का समावेश है. साथ ही अग्निशमन दल के १ अधिकारी व कर्मचारी की मौत हो गई और १३ अधिकारी व कर्मचारी घायल हुए. 

वर्ष 2017-18 में 4927 आग लगने की घटना सामने आई इसमें 55 लोगों की मौत हुई जिसमें 37 पुरुष तथा 18 महिलाओं का समावेश है. इसके अलावा 219 लोग घायल हुए जिसमें 132 पुरुष तथा 87 महिलाओं का समावेश है. साथ ही अग्निशमन दल के 8 अधिकारी व कर्मचारी घायल हुए. 

जबकि अप्रैल २०१८ तक ७१० आग लगने की घटना सामने आई इसमें ५ लोगों की मौत हुई जिसमें ४ पुरुष तथा 1 महिलाओं का समावेश है. इसके अलावा २० लोग घायल हुए जिसमें १२ पुरुष तथा ८ महिलाओं का समावेश है. साथ ही अग्निशमन दल के ३ अधिकारी व कर्मचारी घायल हुए. 

Leave a Reply