मुख्यमंत्री ने दी गुरु नानक जयंती के पावन पर्व की शुभकामनाएं

अहमदाबाद | मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सिख समुदाय के नागरिक भाई-बहनों को गुरु नानक जयंती के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। विजय रूपाणी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि बंधुता, समरसता और परस्पर प्रेम के गुरु नानक देव जी के उपदेश को आत्मसात करने में यह पर्व पूरे समाज को प्रेरणा देगा।
