मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का हुआ बंजली हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत

रतलाम । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गुरुवार को वायुयान द्वारा रतलाम जिले के बंजली हवाई पट्टी पर आगमन हुआ जहा जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
प्रशासन की ओर से कमिश्नर संदीप यादव, आईजी उज्जैन राकेश गुप्ता, कलेक्टर गोपाल चंद्र डांड, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने मुख्यमंत्री चौहान की आगवानी की।
हवाई पट्टी पर वायुयान से उतरते ही सांसद गुमान सिंह डामोर , विधायक चेतन्य कश्यप, विधायक राजेन्द्र पाण्डे, विधायक दिलीप मकवाना ,जिला पंचायत प्रधान परमेश मईडा, राजेंद्र सिंह लुनेरा, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डांगा, मनोहर पोरवाल सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री चौहान का पुष्पहारों व पुष्प गुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया।
