मुठभेड़ में मारे गये नक्सली की पहचान दो लाख के इनामी सदस्य के रूप मेंहुई

सिमडेगा । सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के गिरदा इलाके में देर शाम सीआरपीएफ व पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ में मारे गये नक्सली की पहचान दो लाख रुपये के इनामी सदस्य के रूप में की गयी है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया गया कि सीआरपीएफ और जिला पुलिस द्वारा चलाये गये संयुक्त अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। जिले के बानो थाना क्षेत्र के उरमू गांव में मारे गये नक्सली की पहचान प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर वगरई चांपिया के रूप में की गयी है। उस पर पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम रखा था।
मुठभेड़ के बाद मौके से नक्सली के शव के अलावा एक ए.के.-47 राइफल भी बरामद किया गया है। पुलिस इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रही है।
