मुम्बई से घर जा रहे मजदूर ने सीएम के जिले में तोड़ा दम!

सीहोर। कोरोना संक्रमण आम लोगो के साथ मजदूरों के लिए त्रासदी बन गया है। लॉक डाउन के कारण मुम्बई से अपने घर जौनपुर (उत्तर प्रदेश) जा रहे एक मजदूर ने बीती रात सीएम के ग्रह जिले सीहोर में हार्ट अटैक के कारण दम तोड़ दिया।आज मृतक मजदूर का शव परिजन अपने गांव ले जाएंगे।शव को ले जाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर वाहन का प्रबंध किया गया है।

मालूम हो कि लॉक डाउन के बाद पूरे देश मे मजदूरों का घर की ओर जाना लगातार जारी है और रोजाना लाखों की तादाद में मजदूर इधर से उधर अपने साधनों और पैदल चलकर अपने घरों की तरफ लौट रहे हैं।रविवार को मूलतः जौनपुर (उत्तरप्रदेश) के रहने वाले मजदूर शैलेश मिश्रा अपने भाई और साथियो के साथ पिछले दिनों मुम्बई से घर लौट रहे थे।मृतक मजदूर शैलेश मिश्रा के भाई सभापति मिश्रा ने बताया कि लॉक डाउन प्रभाव में आने के बाद मुम्बई में उनके सामने रोजी रोटी का संकट शुरू हो गया था। मृतक मजदूर के भाई सभापति मिश्रा के अनुसार यह सभी मुम्बई में मजदूरी का काम करते थे और लॉक डाउन के बाद बेरोजगारी के कारण यह सभी पिछले एक हफ्ता पूर्व मुम्बई से अपने गांव जौनपुर जाने के लिए पैदल निकल पड़े।रविवार की शाम मुम्बई से पैदल आ रहे इनमें से एक मजदूर शैलेश मिश्रा की तबियत अचानक सीहोर के निकट एक ढाबे के पास बिगड़ गई और इन्होंने सीहोर अस्पताल में दम तोड़ दिया। ज्ञात हो कि इस समय जब मजदूर संक्रमण से उपजी त्रासदी के कारण बड़ी तादाद में पैदल चलकर अपने घरों की तरफ पैदल चलने को मजबूर हैं। इस संबंध में सिविल सर्जन आंनद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की मौत हार्ट अटैक से हुई है और उनके शव को उनके गृह ग्राम भेजने के लिए प्रशासनिक स्तर पर वाहन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply