मोदी की आज 2 रैली, 6 नवंबर को 3 रैलियों में जवाब देंगे राहुल

शिमला. विधानसभा चुनावों के लिए अगले दो दिन हिमाचल में चुनावी माहौल पूरी तरह से गरमाया रहेगा। पीएम मोदी दो दिन में पांच चुनावी रैलियां करेंगे। वे शनिवार को रैत और सुंदरनगर में रैलियां करेंगे। इसके बाद रविवार को मोदी ऊना, पालमपुर और कुल्लू में जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी तरफ, कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 6 नवंबर को 3 रैलियां करेंगे। बता दें कि हिमाचल में एक फेज में 9 नवंबर को वोटिंग होनी है।

राहुल गांधी अभी तक कैम्पेन के लिए नहीं पहुंचे

– हिमाचल में चुनाव की तारीख के एलान के बाद राहुल गांधी ने अभी तक राज्य में एक भी रैली नहीं की है। अब मतदान से तीन दिन पहले उनका हिमाचल आने का प्रोग्राम बन रहा है। राहुल 6 नवंबर को 3 रैलियां करेंगे। उनकी चुनावी रैली नाहन के पावंटा में, चंबा में और कांगड़ा के नगरोटा में होंगी।

मोदी ने गुरुवार को की थीं दो रैलियां, कहा था- कांग्रेस सड़ी सोच, लाफिंग क्लब बनी

– नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पहली चुनावी रैली की। दूसरी रैली नाहन में की। कांगड़ा में उन्होंने कहा- कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, उसे एक सड़ी सोच तक कहा। उन्होंने आरोप भी लगाया कि कांग्रेस सरकार ने राज्य में 5 राक्षसों को पनपने दिया। मोदी ने कहा, "कांग्रेस का एक नेता ये कह रहा है कि कश्मीर को आजादी चाहिए। मुझे लगता है कि कांग्रेस लाफिंग क्लब बन गई है। देश में कांग्रेस को हटाने के लिए लोगों ने स्वच्छता अभियान चला रखा है।" बता दें कि हिमाचल में एक फेज में 9 नवंबर को वोटिंग होनी है।

– "5 राक्षसों को पनपने का अवसर यहां की कांग्रेस सरकार ने दिया है। क्या फिर से एक बार देवभूमि को राक्षसों से मुक्त करना है या नहीं। ये 5 राक्षस हिमाचल को मिट्टी में मिलाने पर तुले हैं। अब आपको फैसला करना है कि इन राक्षसों से राज्य को मुक्ति दिलाना है या नहीं।"

ये पांच राक्षस हैं:पहला- एक राक्षस खनन माफिया जो भू-संपदा को लूट रहा है। दूसरा राक्षस वन माफिया जो जंगलों को काट रहा है, लूट रहा है। तीसरा: ड्रग्स, जो पीढ़ी को खत्म कर रही है। चौथा: ट्रांसफर माफिया और पांचवां: टेंडर माफिया।

हिमाचल इलेक्शन का शेड्यूल

वोटिंग: 9 नवंबर

नतीजे: 18 दिसंबर

कुल सीटें: 68

अब तक राज्य में राजपूत और ब्राह्मण कम्युनिटी से ही बने हैं सीएम

– प्रदेश में 35% राजपूत हैं। इसके बाद ब्राह्मण कम्युनिटी की 19 से 20% वोट हैं। प्रदेश में अब तक पांच सीएम राजपूत बने। सिर्फ शांताकुमार ही ब्राह्मण कम्युनिटी के सीएम बने।

– बीजेपी ने दो बार सीएम रह चुके प्रेम कुमार धूमल को सीएम कैंडिडेट बनाया है। वहीं, इस चुनाव में कांग्रेस वीरभद्र सिंह के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। दोनों पांचवीं बार सीएम के तौर पर आमने-सामने हैं। इससे पहले 1998, 2003, 2007 और 2012 में ये दोनों अपनी-अपनी पार्टी से मैदान में थे।

हिमाचल में 27 साल में 60 से ज्यादा सीटें किसी पार्टी को नहीं मिलीं

साल कांग्रेस भाजपा अन्य

1990 9 46 13

1993 52 8 8

1998 31 31 6

2003 43 16 9

2007 23 41 4

2012 36 26 6

Leave a Reply