मोबाइल टावर लगाने को लेकर विवाद, पुलिसकर्मियों पर पूर्व सैनिकों से बदसलूकी का आरोप

अलवर. राजस्थान के अलवर (Alwar) जिले में मोबाईल टावर (Mobile Tower) लगाने को लेकर पुलिस कर्मियों ने पूर्व फौजियों के साथ धक्कामुक्की की. आरोप है कि पुलिस ने दबंगई दिखाते हुए पूर्व फौजियों (Former soldiers) को जबरन पुलिस की गाड़ी में ठूंसा. इस दौरान पुलिस कर्मियों ने पूर्व फौजियों को अपमानित भी किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद बीजेपी विधायक संजय शर्मा (BJP MLA Sanjay Sharma) मौके पर पहुंचे. संजय शर्मा ने पुलिस कर्मियों को जमकर खरी खोटी सुनाई और मोबाइल टावर का काम रुकवा दिया.

 मोबाइल टावर को लेकर पुलिस और फौजियों में हुई नोकझोंक

यह घटना शहर के एनईबी थाना क्षेत्र की फौजी कॉलोनी (Army colony) की है. दरअसल फौजी कॉलोनी में मोबाइल टावर के विरोध कई दिनों से चल रहा था. आरोप है कि निजी कंपनी ने पुलिस की मिलीभगत से जबरन कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू करवाया था. जिसके विरोध में रिटायर्ड फौजी खड़े हो गए. बवाल बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान पूर्व फौजियों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई. पूर्व फौजियों ने पुलिस पर उन्हें बेइज्जत करने का आरोप लगाया.

स्थानीय लोगों ने फाड़े मोबाइल कंपनी के सलाहकार के कपड़े

नाराज स्थानीय लोगों ने मोबाइल कंपनी के सलाहकार एवं पूर्व डीएसपी कैलाश भगवती के कपड़े भी फाड़ दिए. मौजूदा हालात में स्थानीय लोगों का आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. वहीं बीजेपी विधायक संजय शर्मा भी मौके पर पहुंचकर टावर का काम रुकवाने के लिए प्रशासन को आदेश दिया है.
 

Leave a Reply