मोबाइल नहीं देने पर दोस्त की गोली मारकर हत्या, केस दर्ज

नोएडा । नोएडा के कोतवाली खुर्जा नगर के बुर्ज उस्मान मोहल्ले में दोस्त को मोबाइल नहीं देने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर एक आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। शनिवार की देर रात कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला बुर्ज उस्मान निवासी नसीर(27) पुत्र मोहम्मद सलीम और फारुख पुत्र कालू निवासी मोहल्ला कस्यवान में मोबाइल से कॉल करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जब वह बुर्ज उस्मान मोहल्ले की एक दुकान पर बैठा था तब फोन नहीं देने से खफा फारुख ने नसीर पर गोली चला दी। गोली उसके कंधे में होती हुई सीने में जा लगी। जिससे वह घायल होकर गिर गया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे कैलाश अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
