मौजूदा विदेश व्यापार नीति मार्च तक लागू रहेगी

नई दिल्ली| कोविड-19 महामारी को देखते हुए सरकार ने मौजूदा विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) की अवधि छह महीने और बढ़ा दी है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को बताया कि मौजूदा एफटीपी 31 मार्च, 2022 तक लागू रहेगी। इसकी अवधि 30 सितंबर को समाप्त होने वाली थी। 
वाणिज्य मंत्री ने कहा, 2015-20 तक लागू की गई एफटीपी से निर्यात बढ़ाने और रोजगार सृजन में काफी मदद मिली है। नई नीति अगले वित्तवर्ष से लागू की जाएगी। अवधि में विस्तार का नोटिफिकेशन जल्द जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नया वित्तवर्ष शुरू होने तक कोविड-19 संकट समाप्त हो जाएगा। 
कारोबारियों की सहूलियत के लिए फिलहाल मौजूदा नीति ही जारी रहेगी। इससे पहले 31 मार्च, 2020 को समाप्त होने वाली इस एफटीपी की अवधि को एक साल बढ़ाकर 31 मार्च, 2021 किया गया था, जिसे दूसरी लहर के बाद फिर छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया। 2021-22 में अप्रैल-सितंबर तक कुल 185 अरब डॉलर का निर्यात हुआ है।

Leave a Reply